फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi By election : राजेंद्र नगर उपचुनाव में जीत की खातिर राजनीतिक पार्टियों में पोस्टर वार

Fri, 03 Jun 2022 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

इनके माध्यम से आप अपनी सरकार की उपलब्धियों के दम पर इलाके की जनता से वोट देने का आग्रह कर रही है, जबकि भाजपा एवं कांग्रेस आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार की योजनाओं एवं निर्णय पर सवाल उठाकर जनता को आकर्षित करने में जुटी है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरूआत होने के साथ ही आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस के बीच होर्डिंग एवं पोस्टर वार आरंभ हो गया है। 

विज्ञापन


इनके माध्यम से आप अपनी सरकार की उपलब्धियों के दम पर इलाके की जनता से वोट देने का आग्रह कर रही है, जबकि भाजपा एवं कांग्रेस आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार की योजनाओं एवं निर्णय पर सवाल उठाकर जनता को आकर्षित करने में जुटी है।

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी आप, भाजपा व कांग्रेस व्यापक स्तर पर होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाने में जुटी हुई है। इस वजह से राजेंद्र नगर एवं आसपास के इलाके में पूरी तरह चुनावी माहौल बन गया है। यह स्थिति तब है जब मात्र आप ने ही अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। भाजपा व कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इस क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 मई सेे नामांकन पत्र भरने की शुरूआत हो चुकी है। 
विज्ञापन


इलाके में आप ने अपनी दिल्ली सरकार की उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग व पोस्टर लगाए है और उनमें पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोटो को स्थान दिया है। हालांकि कुछ पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल और पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के फोटो के साथ आप को वोट देेने की अपील की है। उधर, भाजपा ने आप की दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं में खामियां निकालकर जनता को आकर्षित करने की रणनीति पर कार्य शुरू कर रखा है। उधर, कांग्रेस ने आप को कटघरे में खड़ा करने के लिए उसकी दिल्ली सरकार के बजाए पंजाब सरकार के निर्णयों का सहारा लिया है। खास तौर पर कांग्रेस ने पंजाब में नेताओं की सुरक्षा कम करने एवं वापस लेने के निर्णय पर सवाल उठाया है। 

भाजपा व कांग्रेस को मजबूत उम्मीदवार की तलाश
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के 23 जून को होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करने एवं आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा व कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी हैं। भाजपा का प्रयास है कि करीब पांच साल पहले राजौरी गार्डन क्षेत्र के उपचुनाव की तरह राजेंद्र नगर क्षेत्र में भी आप को हराने के लिए मनजिंदर सिंह सिरसा या फिर ऐसे नेता को चुनाव लड़ाया जाए, जिसे इलाके की जनता हाथोंहाथ ले ले। कांग्रेस की भी कोशिश है कि वह चुनाव भले नहीं जीते, लेकिन राजौरी गार्डन क्षेत्र की भांति इस चुनाव में भी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराने वाले नेता को उम्मीदवार बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें