फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को लेकर सियासी चर्चा, भाजपा ने साझा की 2011 और 2024 जी-20 की दो तस्वीरें

Sun, 22 Nov 2026 03:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा के बीच भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण ने जी-20 शिखर सम्मेलन की दो तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
बीजेपी ने जारी की दो तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा के बीच भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण ने जी-20 शिखर सम्मेलन की दो तस्वीरें साझा कीं। राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर के संदर्भ में वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रविंद्र चव्हाण ने वर्ष 2011 में फ्रांस में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की तस्वीर साझा की, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वर्ष 2024 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की तस्वीर साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई दे रहे हैं।

चव्हाण ने दोनों तस्वीरों को 2014 से पहले और 2014 के बाद वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वैश्विक मंच पर देश की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें