फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सिपाही ने घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 05:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता एक युवक के साथ सहमति संबंध में रहती है। महिला की शिकायत पर गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सिपाही को रिमांड पर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला तुगलकाबाद में रहती है।

महिला ने गोविंदपुरी थाने में दी शिकायत में कहा है कि आरोपी सिपाही प्रवीण जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व घर में घुसने का मामला दर्जकर सिपाही प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने प्रवीण को पुलिस रिमांड पर ले रखा है। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवीण गोविंदपुरी थाने में तैनात है और तुगलकाबाद इलाके में बीट कांस्टेबल था। इस दौरान उसकी महिला से कुछ जान-पहचान हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इसी जान-पहचान का फायदा उठाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत साकेत कोर्ट में बयान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें