फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सभी वीआईपी को एक ही रूट से भारत मंडपम पहुंचाएगी पुलिस, आवागमन के दौरान ही बंद रहेंगे मार्ग

Tue, 17 Feb 2026 04:34 AM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय एआई इम्पेक्ट समिट सोमवार से शुरू हुआ। ऐसे में दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम आदि परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस होटलों से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व प्रमुखों को एक ही रूट से प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचाएगी।
विज्ञापन
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय एआई इम्पेक्ट समिट सोमवार से शुरू हुआ। ऐसे में दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम आदि परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस होटलों से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व प्रमुखों को एक ही रूट से प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचाएगी। दूसरी तरफ आईटीओपी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शटल बस शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एआई समिट के कारण लोगों में जाम को लेकर काफी असमंजस की स्थिति हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रूट के अलावा कोई मार्ग पूरी तरह बंद नहीं रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार एआई समिट में 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रमुख व कंपनियों के सीईओ आए हैं। ये नई दिल्ली के अलग-अलग 10 होटलों में ठहरे हैं। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रूट लगने से दिल्लीवासियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में नई दिल्ली से सभी वीआईपी व विदेशी मेहमानों को एक ही रूट से प्रगति मैदान पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये रूट अकबर रोड, तीस जनवरी लेन, एसबी मार्ग, मथुरा रोड होकर प्रगति तक बनाया है। विदेशी मेहमान किसी भी होटल में ठहरे हुए हो उसके रूट को अकबर रोड में मर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूट लगने के समय ही ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा अन्य किसी जगह पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं रहेगा।

29 मिनट बंद रहेंगे मार्ग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में अकबर रोड, तीस जनवरी, एसआई मार्ग, मथुरा रोड, भैरो मार्ग व भगवानदास मार्ग 18 व 19 जनवरी को सिर्फ 29 मिनट के लिए बंद रहेंगे। इनके अलावा राजधानी में कोई मार्ग न तो बंद रहेगा और न ही प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

पीएम रूट के चलते लगा जाम

प्रधानमंत्री रूट के चलते सोमवार शाम को कई मार्गों पर जाम लग गया। रूट के चलते कई मार्गों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। इसके अलावा एसआई समिट में पहले दिन ही काफी संख्या में लोग प्रगति मैदान पहुंच गए थे। इस कारण मथुरा रोड, भैरो मार्ग, एसबी मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, भगवान दास रोड, रिंग रोड, आईटीओ, विकास मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट आदि मार्गों पर सोमवार शाम को काफी देर तक जाम रहा। लोग आधा से पौने घंटे तक जाम में लगे रहे। हालांकि नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि ट्रैफिक जाम कहीं नहीं हुआ था। कई मार्गों पर ट्रैफिक भारी हो गया था।

शटल बस सेवा चलाईं गईं
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईटीपीओ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से चार शटर बस सेवाएं चलाई गई हैं। एआई समिट में जाने वाले लोग अपने वाहन ये पार्क कर शटल बस सेवा से भारत मंडपम जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें