फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपी को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आजमगढ़ से बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी को दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस उनसे पूछताछ तो करेगी, लेकिन चार्जशीट गिरफ्तार किए बिना ही दाखिल की जा सकती है। इस मामले में रणनीति तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता शाजिया इल्मी की शिकायत पर सांसद के खिलाफ भद्दे कमेंट करने, घूरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला तीन धाराओं में वसंत कुंज (साउथ) थाने में 6 फरवरी को दर्ज किया गया था। उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो घटना के समय पार्टी में मौजूद थे। पुलिस इन लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस ने पार्टी में शामिल लोगों की सूची आयोजक चेतन सेठ से मांगी है। इसके अलावा पार्टी की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें