फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Riots: दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम की जमानत पर पुलिस से जवाब तलब, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप

Tue, 31 May 2022 03:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम की जमानत पर पुलिस से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस को 6 जून तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सर्वोच्च द्वारा हाल ही में दिए आदेश के मद्देनजर उन्होंने यह याचिका दायर की है। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा प्रावधान पर पुनर्विचार करने तक राजद्रोह कानून को स्थगित रखा है।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष सुनवाई तय थी लेकिन उनके अवकाश पर होने के लिए लिंक न्यायाधीश ने पुलिस को 6 जून तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

शरजील ने अपने खिलाफ प्राथमिकी में अंतरिम जमानत की मांग की है। उस पर देशद्रोह का अपराध शामिल है। प्राथमिकी नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दिल्ली के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया इलाके में उनके द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है। ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में शरजील को जमानत देने से इनकार कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद हाईकोर्ट ने शरजील को पुन: ट्रायल कोर्ट में आवेदन दायर करने को कहा है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि इमाम को लगभग 28 महीने तक जेल में रखा गया है, जबकि अपराधों के लिए अधिकतम सजा, जिसमें 124-ए आईपीसी शामिल नहीं है अधिकतम 7 साल की कैद की सजा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद देशद्रोह के मुद्दे पर विचार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में वह किसी भी गवाह को प्रभावित करने या किसी सबूत से छेड़छाड़ करने की स्थिति में नहीं है।

अदालत ने इमाम के खिलाफ धारा 124ए (देशद्रोह), 153ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (आरोप, राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए पूर्वाग्रही दावे), 505 (बयानबाजी के लिए अग्रणी बयान) के तहत आरोप तय किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें