नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में जेल में बंद अब्दुल नासिर उर्फ खावर हयात की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। नासिर ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत मांगी है। हाईकोर्ट ने पुलिस से मामले में स्टेटस रिपोर्ट और जेल प्रशासन से उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
अब्दुल नासिर पर नासिर गैंग का सरगना होने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने साल 2019 में इस गिरोह के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था। नासिर को अक्तूबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। वह पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद है। इससे पहले सात सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष मकोका अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी। नासिर ने लंबे समय से जेल में रहने के आधार पर जमानत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने कहा था कि केवल लंबे समय तक जेल में रहना जमानत देने का आधार नहीं हो सकता। संवाद