फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजधानी में एक घर से दो शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला और उसकी बेटी की हत्या, भांजे पर टिकी शक की सुई

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक घर से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों  शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाना के भीम कॉलोनी, आली विहार में एक महिला और उसकी छह वर्ष की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव बेड के बॉक्स में मिले हैं। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि हत्या गला घोंटने से हुई है। पुलिस को पड़ोस में ही रहने वाले सगे भांजे दीनदयाल पर शक है जो घटना के बाद से फरार है। उसके पकड़े जाने पर हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। सरिता विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर भांजे की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा कि आरोपी भांजा अपनी मामी को पंसद करता था।

विज्ञापन


दक्षिणी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया, शुक्रवार की रात 10.30 बजे सरिता विहार थाने में पीसीआर काल आई। फोन करने वाले ने बताया कि भीम कालोनी, आली विहार के एक घर में दो लाशें मिली हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घर के भीतर महिला और एक छह वर्षीय लड़की के शव बेड के स्टोरेज बाक्स में छिपे हुए मिले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेजा गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति पत्नी सुदर्शन और इनकी छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। क्राइम और एफएसएल टीमों ने क्राइम सीन को प्रोसेस किया और जरूरी सुराग जुटाए। शुरुआती मेडिकल जांच में कोई साफ बाहरी घाव नहीं दिखा। 21 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम जांच में मौत का कारण गला घोंटना और दम घुटना बताया गया।

 

मौत के सही कारणों को जानने के लिए पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करके मुख्य आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सुदर्शन से लगातार पूछताछ कर रही है।

मामी से थी दोस्ती 
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुदर्शन मूलरूप से मधुबनी, बिहार का रहने वाला है। वह ओखला में एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार रात को जब घर पहुंचा तो उसने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि दीनदयाल व उसकी मामी के बीच पहले दोस्ती थी। अब मामी उसे इग्नोर कर रही थी। ये बात दीनदयाल को पसंद नहीं आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें