फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी करने के छत पर चढ़ी युवती को पुलिस ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी में एक युवती ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। वह एक घर की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। करीब 50 मिनट तक चले ड्रामे के बाद युवती को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। इस दौरान उसने अपनी कलाई को काट लिया था।
विज्ञापन

युवती की कलाई से खून बहता देख पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती जगतपुरी के जितार नगर इलाके में किराये के मकान में रहती है। गीता कॉलोनी 2 नंबर ब्लॉक में रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन युवक उसके धर्म का नहीं है। युवती युवक से शादी करना चाहती है। मगर युवक के घर वाले अलग धर्म की लड़की से शादी के खिलाफ हैं।
इसी बात से नाराज होकर युवती गीता कॉलोनी की उस बिल्डिंग में पहुंच गई थी, जहां पर वह युवक रहता है। इसके बाद छत पर जाकर वो कहने लगी कि उसकी शादी इसी लड़के से होगी नहीं तो वह यहां से कूदकर खुदकुशी कर लेगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 50 मिनट हंगामे के बाद युवती को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें