फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आजादपुर मंडी के पास ट्रक ने हवलदार को कुचला, मौत

Tue, 12 May 2020 03:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में आजादपुर मंडी के पास एक ट्रक ने दिल्ली पुलिस के हवलदार को कुचल दिया। गंभीर हालत में हवलदार को पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हवलदार ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अजायब सिंह (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पंजाब के मानसा जिला निवासी अजायब सिंह अकेला ही कृष्णा नगर इलाके में रहता था। परिवार पंजाब में रहता है। उसकी तैनाती बदरपुर थाने में थी। शनिवार को वह किसी काम से आजादपुर आया था। यहां से शाम को लौटते समय आजादपुर मंडी के पास एक ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें