फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा: नेपाल-बांग्लादेश भेजे जा रहे थे फोन, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को दबोचा

Fri, 06 Feb 2026 09:36 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उन्हें नेपाल और बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग समेत दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 34 मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि 12 अन्य फोन टेक्निकल सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से रिकवर किए गए। 
 
विज्ञापन
मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने दो को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से मोबाइल चोरी का नेपाल और बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह के एक नाबालिग सहित दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों नाबालिग और अभिषेक कुमार के पास से 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल का सौदा करने के लिए वह बिचौलियों के सम्पर्क में थे। इसके अलावा 12 फोन पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीइआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए। पुलिस ने सभी 46 फोन उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सरोजनी नगर थाना पुलिस को 27 जनवरी की शाम सरोजिनी नगर मार्केट से एक फोन चोरी होने की शिकायत मिली। एसएचओ अतुल त्यागी की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसआई अनूप कुमार और हेडकांस्टेबल राजेन्द्र ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जिसमें दो संदिग्ध मार्केट में घुमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की पहचान की और मार्केट से ही 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। 

नाबालिग ने लंबी पूछताछ के बाद मोबाइल चोरी में अपनी संलिप्तता मान ली। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह सभी चोरी के मोबाइल अभिषेक को दे देता है। पुलिस ने अभिषेक कुमार को पकड़ने के लिए पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में उनके किराए के घर पर छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 34 मोबाइल और 23 मोबाइल कवर बरामद हुए।
विज्ञापन


नेपाल और बांग्लादेश में चलाए जाते हैं मोबाइल
आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला है। वह ऐसे कई लोगों के सम्पर्क में था जो भारत से मोबाइल लेकर नेपाल और बांग्लादेश में बेचते हैं। वह यहां से चोरी के सभी मोबाइल उन्हीं के जरिए भारत से बाहर भेज देता था। जिसके एवज में उसे अच्छा पैसा मिल जाता था। अभिषेक ने बताया कि फोन के बाहर जाने से पकड़ने जाने का खतरा भी कम रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें