फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrong Side: विपरीत दिशा में करते हैं बिंदास सफर, 128931 लोग पकड़े; गोकुलपुरी में सर्वाधिक मामले

Thu, 13 Jul 2023 08:18 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में निरंतर विपरीत दिशा में वाहन चलाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। 6 महीने में करीब 128931 मामले पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़े हैं। सबसे ज्यादा गोकुलपुरी में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
रॉग साइड गाड़ी चलाने की वजह से दुर्घटनाएं - फोटो : शुभम बंसल/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर रॉन्ग साइड (विपरीत दिशा) से आ रही बस ने मंगलवार सुबह छह लोगों की जान ले ली। रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों के मामले में राष्ट्रीय राजधानी को देखे तो यहां के हालत बहुत खराब हैं। दिल्ली में विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीनों में दिल्ली में विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 128931 चालक पकड़े गए हैं। वर्ष 2022 के शुरुआती छह महीनों में विपरीत दिशा में चलने वाले चालकों की संख्या 57614 थी। जबकि वर्ष 2021 में इसी अवधि में इस तरह के मामलों में 88987 का चालान किया गया था। खास बात ये है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अध्ययन में ये बात सामने आई है कि विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों से मध्य दिल्ली व पुरानी दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विपरीत दिशा में वाहन चलाने का उल्लंघन तब होता है जब कोई ड्राइवर या वाहन ऐसे मार्ग से यात्रा करता है जो केवल एक दिशा के लिए संकेतित होता है। ये उल्लंघन यातायात को तो बाधित करता ही है साथ ही उल्लंघनकर्ता व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं दोनों की जान को खतरे में डालते हैं । वर्ष 2023 के दौरान एक जनवरी से 30 जून 2023 तक दिल्ली यातायात पुलिस ने विपरीत दिशा में वाहन चलाने के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अवधि में 128931 उल्लंघनकर्ताओं का चालान किया। वर्ष 2022 में इसी अवधि में किये गए 57614 लोगों को चालान किया गया।

इसके अलावा दिल्ली यातायात पुलिस विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों को राेकने के लिए आम नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर व मोबाइल ऐप की सुविधा भी देती है। सार्वजनिक भागीदारी/जुड़ाव को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए रेड-लाइट कैमरा व लाइसेंस प्लेट पहचान प्रणाली जैसी स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करती है। दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस नियमित रूप से यातायात के पैटर्न का ऑडिट और अध्ययन करती है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि विपरीत दिशा में वाहन चलाने के उल्लंघन कहाँ सबसे आम हैं। इसके बाद वहां उपचारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

यहां पर सबसे ज्यादा लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं
क्षेत्रवार विश्लेषण करने पर पता चलता है कि दिल्ली में गोकुल पूरी, शाहदरा, खजूरी, द्वारका, वसंत कुंज, कल्याण पुरी, कमला मार्केट, पहारगंज, प्रीत विहार, बदरपुर आदि एकतरफा उल्लंघन करने वालों में सबसे अधिक हैं। वर्ष 2023 के दौरान 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक एकतरफा उल्लंघन के लिए चालान किए गए व्यक्तियों की संख्या के मामले में शीर्ष 10 स्थान।

1 गोकुल पूरी -30346
2 शाहदरा- 10252
3 खजूरी - 8564
4 द्वारका - 7152
5 वसंत कुंज- 5369
6 कल्याण पुरी- 4616
7 कमला मार्केट-4000
8 पहारगंज-3472
9 प्रीत विहार-2994
10 बदरपुर-2664

पुलिस ऐसे कसती है लगाम

-विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

-एक तरफा सड़कों को इंगित करने वाले स्पष्ट और दृश्यमान संकेतों को उचित स्थान पर लगाना।

- विपरीत दिशा में वाहन चलाने व नियमों का उल्लंघन करने पर दंड और जुर्माना लगाया जाता है।

-चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस साल इतने पकड़े गए

वर्ष - लोग
2020-128007

2021-145101
2022-134770

गलत दिशा में वाहन चलाने वालों से यहां सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं

2020                         2021                         2022
सर्किल            चालान सर्किल             चालान

कोतवाली 5253 कोतवाली 9241 कोतवाली 4284

कल्याण पुरी 10071 कल्याण पुरी 10811 कल्याणपुरी 7892

सदर बाजार 8345 सदर बाजार 8702 शाहदरा 4163

सब्जीमंडी 7164 सब्जीमंडी 9760 लाजपत नगर 3893

पहाड़गंज 5448 पहाड़गंज 7888 माया पुरी            3140

कमला मार्केट 6559 कमला मार्केट 7902 कमला मार्केट 6228

नजफगढ़ 5607 पालम हवाई अड्डा 4588 नजफगढ़            5000

मंडावली 6882 करोल बाग 10731 खजूरीखास 5806

करोल बाग 4546 ग्रेटर कैलाश            5720 करोल बाग 5682

लाजपत नगर 4833 लाजपत नगर            4945 द्वारका             10451

दिल्ली पुलिस विशेष पुलिस आयुक्त यातायात सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस सख्त रुख अपनाती है। पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को पकड़ती है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को जागरूक किया जाता है। पकड़े जाने के बाद उनकी काउंसलिंग कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें