इसके अलावा दिल्ली यातायात पुलिस विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों को राेकने के लिए आम नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर व मोबाइल ऐप की सुविधा भी देती है। सार्वजनिक भागीदारी/जुड़ाव को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए रेड-लाइट कैमरा व लाइसेंस प्लेट पहचान प्रणाली जैसी स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करती है। दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस नियमित रूप से यातायात के पैटर्न का ऑडिट और अध्ययन करती है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि विपरीत दिशा में वाहन चलाने के उल्लंघन कहाँ सबसे आम हैं। इसके बाद वहां उपचारात्मक कदम उठाए जाते हैं।
यहां पर सबसे ज्यादा लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं
क्षेत्रवार विश्लेषण करने पर पता चलता है कि दिल्ली में गोकुल पूरी, शाहदरा, खजूरी, द्वारका, वसंत कुंज, कल्याण पुरी, कमला मार्केट, पहारगंज, प्रीत विहार, बदरपुर आदि एकतरफा उल्लंघन करने वालों में सबसे अधिक हैं। वर्ष 2023 के दौरान 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक एकतरफा उल्लंघन के लिए चालान किए गए व्यक्तियों की संख्या के मामले में शीर्ष 10 स्थान।
1 गोकुल पूरी -30346
2 शाहदरा- 10252
3 खजूरी - 8564
4 द्वारका - 7152
5 वसंत कुंज- 5369
6 कल्याण पुरी- 4616
7 कमला मार्केट-4000
8 पहारगंज-3472
9 प्रीत विहार-2994
10 बदरपुर-2664
पुलिस ऐसे कसती है लगाम
-विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते हैं।
-एक तरफा सड़कों को इंगित करने वाले स्पष्ट और दृश्यमान संकेतों को उचित स्थान पर लगाना।
- विपरीत दिशा में वाहन चलाने व नियमों का उल्लंघन करने पर दंड और जुर्माना लगाया जाता है।
-चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
इस साल इतने पकड़े गए
वर्ष - लोग
2020-128007
2021-145101
2022-134770
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों से यहां सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं
2020 2021 2022
सर्किल चालान सर्किल चालान
कोतवाली 5253 कोतवाली 9241 कोतवाली 4284
कल्याण पुरी 10071 कल्याण पुरी 10811 कल्याणपुरी 7892
सदर बाजार 8345 सदर बाजार 8702 शाहदरा 4163
सब्जीमंडी 7164 सब्जीमंडी 9760 लाजपत नगर 3893
पहाड़गंज 5448 पहाड़गंज 7888 माया पुरी 3140
कमला मार्केट 6559 कमला मार्केट 7902 कमला मार्केट 6228
नजफगढ़ 5607 पालम हवाई अड्डा 4588 नजफगढ़ 5000
मंडावली 6882 करोल बाग 10731 खजूरीखास 5806
करोल बाग 4546 ग्रेटर कैलाश 5720 करोल बाग 5682
लाजपत नगर 4833 लाजपत नगर 4945 द्वारका 10451
दिल्ली पुलिस विशेष पुलिस आयुक्त यातायात सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस सख्त रुख अपनाती है। पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को पकड़ती है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को जागरूक किया जाता है। पकड़े जाने के बाद उनकी काउंसलिंग कराई जाती है।