फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेवाती गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ-नूंह, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

मेवाती गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया
- राजस्थान और हरियाणा में एटीएम तोड़ऩे और गोकशी अधिनियम से संबंधित तीन अतिरिक्त मामलों में भी वांछित हैं दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेवात के गिरोह के सदस्यों हरियाणा के जिला नूंह स्थित गांव टैन निवासी साबिर (29) और राजस्थान के जिला अलवर स्थित गांव दलावास झोपड़ी, थाना टपूकड़ा निवासी मुनफेद, (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के कई अंतरराज्यीय एटीएम चोरी और गोकशी अधिनियम (एचजीएसजीए 2015) में शामिल रहे हैं। बदमाश साबिर के खिलाफ तीन मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हैं। इनके कब्जे से दो अवैध हथियार और एक बोलेरो कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया, आरोपी साबिर पहले हरियाणा में एटीएम चोरी और गोकशी अधिनियम (एचजीएसजीए 2015) के उल्लंघन के छह मामलों में शामिल रहा है। वह राजस्थान और हरियाणा में एटीएम तोड़ऩे और गोकशी अधिनियम से संबंधित तीन अतिरिक्त मामलों में भी वांछित है। साबिर चिरावा, झुंझुनू, राजस्थान में एटीएम चोरी के दो मामलों और धारूहेड़ा, हरियाणा में गोकशी अधिनियम के एक मामले में वांछित है। शाखा में तैनात एसीपी भगवती प्रसाद व इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने नई दिल्ली के बामनौली गांव के पास बिजवासन-नजफगढ़ रोड पर बोलेरो सवार साबिर और मुफेद को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें