फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जन शिकायतों पर समीक्षा बैठक की, सीएम बोलीं- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

Wed, 14 May 2025 02:32 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ जन शिकायतों पर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जन शिकायत प्रणाली बहुत असफल रही, लोगों की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती थीं और समाधान भी नहीं होता था।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है और इसकी जन शिकायत प्रणाली बहुत अपडेट होनी चाहिए। एक आम आदमी की शिकायत का समाधान तुरंत होना चाहिए, उसके पास हर वह साधन होना चाहिए जिसके जरिए वह अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके। पिछली सरकार के कार्यकाल में जन शिकायत प्रणाली बहुत असफल रही, लोगों की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती थीं और समाधान भी नहीं होता था। लेकिन हमारी सरकार एक अपडेटेड इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण प्रणाली बनाने पर काम कर रही है ताकि लोगों की आवाज तुरंत सरकार तक पहुंचे और उसका तुरंत समाधान हो। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है, किसी भी विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें