फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सवार थे पांच लोग, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जीटीबी एन्कलेव इलाके में एक कार में पांच लोगों के सवार होने पर दिल्ली पुलिस ने चालक के खिलाफ सरकारी आज्ञा के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि चालक ने अपनी कार में एक साथ पांच लोगों को बिठाया हुआ था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात जीटीबी अस्पताल के गेट नंबर 12 के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान नंद नगरी की ओर से आती हुई एक कार को रुकने का इशारा किया गया। कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग सवार थे, जो आपस में सटकर बैठे हुए थे। कार रुकते ही बाकी सवारियां उतर कर चली गईं। पुलिस ने कार चालक सनी से पूछताछ की और उसे बताया कि कार में एक साथ इतने सारे लोगों के बैठने से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। चालक कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने जगतपुरी विस्तार निवासी सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें