फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी यात्रा दस्तावेज के मिजोरम की तीन महिलाएं पहुंची चीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बिना किसी यात्रा दस्तावेज के म्यांमार के रास्ते चीन जाने वाली मिजोरम की तीन महिलाओं के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। तीनों महिलाओं को क्वारंटीन में भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में चीनी सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था और फिर उन्हें भारत में निर्वासित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं की पहचान मिजोरम निवासी लॉरेमरुआती, रिनसंगजुवाली और लॉरिनचानी के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं चीन से 6 अगस्त की रात विमान से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। जांच के दौरान इनके पास मिले कागजातों में लिखा था कि इन्हें बिना दस्तावेज म्यांमार के रास्ते चीन में घुसने आरोप में पकड़ा गया है और निर्वासित किया जा रहा है।
महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि तीनों वर्ष 2019 में मिजोरम से म्यांमार चली गईं और फिर वहां से बिना किसी दस्तावेज के चीन की सीमा में घुस गईं। वहां सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि बिना किसी दस्तावेज के महिलाओं ने विदेश जाकर भारतीय इमीग्रेशन के साथ फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस पता लगाएगी कि विदेश भेजने में किसी ने मदद की थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें