चौेंकिए नहीं, पीएम मोदी ने अपना शतक क्रिकेट के मैदान पर नहीं। बल्कि विदेशी नेताओं से मिलने के मामले में लगाया है। अपने तीन साल के शासन में पीएम मोदी विश्व के करीब 100 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात कर चूके हैं।
यदि मोदी के विदेशी नेताओं से मिलने का औसत निकाला जाए तो पीएम बनने के बाद उन्होंने हर माह 3 विदेशी नेताओं से मुलाकात की है। मोदी का यह आंकडा तब है जब विपक्ष उनपर विदेश में रहने का आरोप लगाता रहता है।
मगर सरकार का कहना है कि देश के आर्थिक विकास के साथ विश्व के देशों के साथ भारत का संपर्क और संवाद बढाने के कवायद में पीएम की विशेष सक्रियता रही। आक्रामक विदेश नीति के जरिए मोदी ने विदेश मामलों में ऐसे कई कीर्तिमान बनाए हैें जोकि उन्हें अव्वल होने का दर्जा प्रदान करते हैं।