फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 25 घंटे में दिल्ली की हवा से 61 फीसदी घटा पीएम 2.5

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम 10 का स्तर भी 43 फीसदी नीचे आया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से घटा है। महज 25 घंटे के अंतराल में हवा में मौजूद बेहद महीन प्रदूषक कण पीएम 2.5 की सांद्रता में करीब 61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 का स्तर भी करीब 43 फीसदी नीचे आया। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पोर्टल पर उपलब्ध प्रति घंटे के अवलोकन के मुताबिक, 9 नवंबर की रात 12 बजे पीएम 2.5 का स्तर 671.10 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था, जो 10 नवंबर की रात एक बजे घटकर 261.81 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रह गया।

इसी दौरान पीएम 10 का स्तर भी 659.31 से घटकर 378.58 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर पहुंच गया यानी 25 घंटे में पीएम 10 की सांद्रता में 280.73 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की कमी आई। आंकड़े बताते हैं कि दोनों प्रमुख प्रदूषकों के स्तर में गिरावट आई है। हालांकि, कमी के बावजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 की सांद्रता अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई थी।
विज्ञापन


पीएम 2.5 में सबसे तेज गिरावट
आंकड़ों में पीएम 2.5 में 409.29 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की कमी दर्ज हुई है। प्रतिशत के लिहाज से यह करीब 61 फीसदी है। वहीं, पीएम 10 में 280.73 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर यानी करीब 42.6 फीसदी की गिरावट आई। पीएम 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिये फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में इसके स्तर में आई कमी को राहत के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


गिरावट के बावजूद प्रदूषण से पूरी राहत नहीं
प्रदूषकों की सांद्रता में आई गिरावट के बावजूद हवा को साफ नहीं कहा जा सकता। 10 नवंबर की रात एक बजे भी पीएम 2.5 का स्तर 261.81 और पीएम 10 का स्तर 378.58 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण में कमी जरूर आई, लेकिन हवा में प्रदूषक कणों की मौजूदगी अब भी काफी अधिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें