नई दिल्ली। तिगड़ी रोड पर कूड़े के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। डीडीए फ्लैट से कैंप की तरफ जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क किनारे जमा कूड़े के कारण यहां से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा जमा है। इसकी शिकायत भी कई बार की गई, लेकिन अब तक सफाई नहीं हुई। कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का सवाल है कि जब इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं और कूड़े की शिकायत भी की जा चुकी है, तो सफाई क्यों नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कूड़ा उठवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। संवाद