राजनीतिक वर्ग को मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने और सभी चुनौतियों का सामना करने वाले टिकाऊ और लोकतांत्रिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
पीपल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के संदर्भ में पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
बैठक में जम्मू-कश्मीर के समग्र राजनीतिक परिदृश्य और जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा राजनीतिक वर्ग को मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने और सभी चुनौतियों का सामना करने वाले टिकाऊ और लोकतांत्रिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।