फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन: घोषणा होते ही ठेकों पर जुटी भीड़, महिला बोलीं- इंजेक्शन नहीं शराब से होगा फायदा

Mon, 19 Apr 2021 01:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब के ठेकों पर जुटे लोग। कोई बोतलें तो कोई खरीदता दिखा पेटियां। आज रात से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा लॉकडाउन।
विज्ञापन
दिल्ली में शराब की दुकान के बाहर महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सोमवार रात से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। आज दोपहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। बस घोषणा होने की देर थी कि शराब के ठेकों पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसी होड़ में लगा रहा कि किसी तरह जरूरत भर बोतलें मिल जाएं।

विज्ञापन

 

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कोविड नियम तो दूर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक को भूल गए। कोरोना के इस रफ्तार के बावजूद ठेकों पर कोरोना के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। गोल मार्केट इलाके में तो भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को क्राउड मैनेजमेंट करना पड़ रहा है। 

बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने बताया था कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना की हालत पर उन्होंने कहा था कि एक लाख टेस्ट दिल्ली में रोज हो रहे हैं। कहा कि हमने टेस्ट और मौत के आंकड़ों को नहीं छुपाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था कोलैप्स होने की कगार पर पहुंच गई है। अगर यह चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें