फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : वैक्सीन लेने केंद्रों पर जुट रही युवाओं की भीड़, लाइन में खड़े लोग कर रहे अपनी बारी का इंतजार 

Fri, 07 May 2021 11:32 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बदरपुर के सरकारी स्कूल टीकाकरण केंद्र पर युवाओं की काफी भीड़ है। लोग टीका लेने के लिए लाइन में खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
वैक्सीन लेने केंद्रों पर जुट रही युवाओं की भीड़ - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दिल्ली में कोरोना वैक्सीन लेने के लिए शुक्रवार को भी युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा बढ़चढ़कर वैक्सीन के लिए पंजीयन करा रहे हैं और टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीके लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


आज बदरपुर के सरकारी स्कूल टीकाकरण केंद्र पर युवाओं की काफी भीड़ है। लोग टीका लेने के लिए लाइन में खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जंगपुरा में लोग अपनी कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के लिए लाइनों में खड़े दिखे। इस दौरान 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी गई।
 

18 से 44 वर्ष की आयु की कुल आबादी 92 लाख के आसपास है। ऐसे में दिल्ली सरकार जल्द से जल्द इन लोगों को वैक्सीन देने में जुट गई है। आबादी बड़ी होने की वजह से ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या तीन हजार तक ले जाने का फैसला लिया। दिल्ली सरकार के अनुसार 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के 60 हजार लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन देने की क्षमता विकसित कर ली गई है। जबकि 45 हजार युवाओं को वैक्सीन देने की क्षमता अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें