नई दिल्ली। कनॉट प्लेस से सटे बंगाली मार्केट में पार्किंग की समस्या लोगों के लिए परेशानी बन गई है। खरीदारी या खानपान के लिए पहुंचने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की जगह तलाशने में काफी समय लग रहा है। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से आसपास यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
दुकानदारों के मुताबिक, शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। भीड़ बढ़ने के साथ पार्किंग की जगह कम पड़ जाती है। लोग आसपास की सड़कों पर वाहन खड़ा करने की जगह तलाशते नजर आते हैं। कई लोगों को वाहन दूर खड़ा कर पैदल बाजार तक पहुंचना पड़ता है।
दुकानदार सुदीप चक्रवर्ती ने कहा कि ग्राहक दुकान तक पहुंचने से पहले ही पार्किंग के लिए परेशान हो जाता है। व्यवस्थित पार्किंग हो तो लोगों की परेशानी कम होगी। मार्केट आए सपन मुखर्जी ने कहा कि बाजार अच्छा है, लेकिन पार्किंग की समस्या बड़ी है। संवाद