नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हरकेश नगर में श्रेष्ठ फुटबॉल क्लब आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण दे रहा है। यह क्लब वर्ष 2019 में कोच गुरजीत सिंह और समाजसेवी नरेश बैसला के प्रयासों से शुरू हुआ था। क्लब के डीडीए पार्क की कच्ची जमीन पर प्रतिदिन करीब 70 से 100 बच्चे प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। कोच गुरजीत सिंह एएफसी-बी डिप्लोमा धारक हैं और एनआईएस, कोलकाता से प्रशिक्षित हैं। क्लब से जुड़े ताज मोहम्मद राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह वर्तमान में सुदेवा दिल्ली फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए हैं। दिनेश थापा आई-लीग अंडर-16 में खेल चुके हैं। श्रेष्ठ बैसला ने खेलो इंडिया में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है। क्लब की जूनियर टीमें भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। संवाद