फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बाइक सवार पाकिस्तानी शरणार्थी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह के बच्चे की मौत, चार साल के बेटे की हालत गंभीर, जहांगीरपुरी इलाके की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी के मुकुंदपुर चौक के पास तेज रफ्तार कार ने पाकिस्तानी शरणार्थी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नौ माह के बेटे की मौत हो गई, वहीं चार साल के बेटे की हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को लोेगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक, जगदीश पत्नी भारती और दो बेटों नौ माह के अरुण और चार साल के अर्जुन के साथ मजनू का टीला स्थित शरणार्थी कैंप में रहते हैं। वह पत्नी के साथ पाकिस्तान के सिंध के हैदराबाद प्रांत से भारत में बतौर शरणार्थी आए थे। भारती ने बताया कि शनिवार को उनके भाई की शादी थी। दोपहर में वह बाइक से पति और दो बेटों के साथ जा रही थीं। मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर चढ़ ही रहे थे कि पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी गोद से नौ माह का बेटा अरुण फिसल गया और सभी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर चालक कार को भगाने लगा। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसे पीड़ित परिवार को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। भारती ने कहा कि तब तक काफी देर हो चुकी थी। बुराड़ी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन और उनके पति का इलाज चल रहा है। जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि घटना के समय पीड़ित परिवार मजनू का टीला से मुकरबा चौक की ओर जा रहा था। घटना के समय दंपती ने हेलमेट पहन रखा था। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान निवेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मासूम की मौत से कैंप में पसरा मातम
हादसे में मासूम की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। जिगर के टुकड़े की मौत और एक बेटे की गंभीर हालत को देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। भारती ने बताया कि उनके पति जगदीश कैंप के पास सड़क किनारे मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान चलाते हैं। जब वह पाकिस्तान से भारत आए थे, तब उनके पास कोई काम नहीं था। जो भी काम मिलता था वह कर लेते थे। धीरे-धीरे पति ने एक छोटा सा कारोबार शुरू किया और अपने दो बच्चों का पालन पोषण ठीक से कर रहे थे। उनका परिवार पूरा बिखर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें