फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के ध्यानार्थ : नकली टायर-ट्यूब बनाने वाले संगठित रैकेट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी मात्रा में नकली एमआरएफ ट्यूब, नकली पैकिंग सामग्री और स्टैंप लगाने के उपकरण बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली ऑटोमोबाइल ट्यूब बनाने, उन्हें जमा करने और उनकी सप्लाई करने वाले संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली एमआरएफ ट्यूब, नकली ब्रांडेड पैकिंग सामग्री, नकली एमआरएफ /सीईएटी पॉली पाउच, हाथ से स्टैंप लगाने वाली मशीनें और सादे रबर ट्यूब बरामद किए गए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रायबरेली, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद जाकिर, राणा प्रताप बाग, दिल्ली निवासी दीपक गुप्ता, हरि नगर दिल्ली निवासी मनमीत सिंह्र, शक्ति नगर, दिल्ली निवासी दिनेश गुप्ता, राणा प्रताप बाग, दिल्ली निवासी विनायक गुप्ता और किंग्सवे कैंप, दिल्ली निवासी गगन दीप के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम दिल्ली में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली ऑटोमोबाइल ट्यूब बनाने, उनकी पैकिंग करने और उन्हें बेचने का काम कर रहे आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी। टीम में तैनात एसआई संजय त्यागी को सूचना मिली थी कि एसपी मुखर्जी मार्ग स्थित नोवेल्टी टायर मार्केट में प्रतिष्ठित कंपनियों के ट्रेडमार्क वाले नकली ऑटोमोबाइल ट्यूबों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने 16/17 मई की रात फ्रेंड्स टायर मार्केट, नरेंद्र सिंह एंड संस, अंबा एंटरप्राइजेज और विनायक मोटर व अन्य जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के एसपी मुखर्जी मार्ग के टायर बाजार क्षेत्र में नकली ट्यूब और पैकिंग सामग्री के निर्माण, पैकेजिंग, भंडारण और बिक्री में शामिल थे। आरोपी गगनदीप सिंह, अपने कर्मचारी मोहम्मद जाकिर के साथ मिलकर सादे रबर ट्यूबों पर हैंड स्टैंप/डाई मशीनों के ज़रिए नकली एमआरएफ निशान लगाकर नकली ट्यूब तैयार करता था और उसके बाद उन्हें नकली प्रिंट वाले पॉली पाउच में पैक करता था, ताकि वे असली कंपनी के उत्पादों जैसे दिखें। आरोपियों ने खुलासा किया कि पायरेटेड ट्यूब और पैकिंग सामग्री दिल्ली के टायर मार्केट में काम करने वाले अलग-अलग दुकानदारों और विक्रेताओं को सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

गगनदीप है गिरोह का सरगना
आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन कालरा इस रैकेट का मुख्य संचालक है। वह सादे रबर ट्यूबों पर नकली ब्रांडिंग/स्टैंप लगवाने का इंतजाम करता था और तैयार नकली माल को स्थानीय बाजार में सप्लाई करता था। उसका कर्मचारी/साथी मोहम्मद जाकिर नकली ट्यूबों की पैकिंग और उन्हें संभालने में सक्रिय रूप से शामिल था। आरोपी विनायक गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता और मनमीत सिंह ने जान-बूझकर गगनदीप सिंह और मोहम्मद जाकिर से बड़ी मात्रा में नकली ट्यूब और पैकिंग का सामान खरीदा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नॉवेल्टी/फ्रेंड्स टायर बाजार में स्थित अपनी-अपनी दुकानों में इस माल को असली उत्पादों के तौर पर स्टोर किया और बेचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें