फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन में दिखा प्रतिभा का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के आईआईटी गांधी नगर में हुई परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विद्यार्थी विज्ञान मंथन में दिल्ली के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के आईआईटी गांधी नगर में विज्ञान भारती ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषत के सहयोग से विद्यार्थी विज्ञान मंथन नाम की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की थी। इसमें दिल्ली राज्य को दो हिमालयन और पांच जोनल पुरस्कार प्राप्त हुए। देशभर से 450 से अधिक छात्रों ने इस राष्ट्रीय शिविर में भाग लिया। इसमें दिल्ली से 18 चयनित छात्र शामिल हुए थे। विभिन्न गतिविधियों और मूल्यांकन के बाद दिल्ली के कक्षा छठीं के छात्र शाश्वत गुप्ता और कक्षा 11 वीं के छात्र आभास साहू को हिमालयन विजेता चुना गया। दोनों छात्रों को 12 महीने तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी और 2000 रुपये की भास्कर फेलोशिप और देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जबकि जोनल स्तर पर प्रथम बोथरा, आरुष बब्बर, दिविशा गुप्ता, विजवल गुप्ता और अनुष्का भगत ने पुरस्कार जीतकर दिल्ली का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें