फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील पहलवान के साथ सेल्फी-फोटो खिंचवाने की जांच के आदेश, दो दिन बाद आएगी रिपोर्ट

Sun, 27 Jun 2021 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • मामला सुर्खियों में आने के बाद अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
एक और विवाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलंपियन सुशील कुमार के साथ पुलिस कर्मियों के फोटो और सेल्फी खिंचवाने के मामले को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहा तो पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए। 

विज्ञापन


सुशील के साथ मौजूद पुलिसकर्मी उसको आरोपी न समझकर एक सेलेब्रेटी की तरह फोटो खिंचवाने में जुट थे। वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में जैसे ही पूरा मामला आया, उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। दो दिनों के भीतर इस पूरे मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपनी है। उसके बाद ही सुशील के साथ फोटो खिंचवाने वाले पुलिस कर्मियों पर फैसला लिया जाएगा। तीसरी बटालियन के पुलिस उपायुक्त हरीश एचपी ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को मंडोली जेल में बंद सुशील कुमार को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाना था। सुबह ही तीसरी बटालियन में तैनात पुलिसकर्मी मंडोली जेल पहुंच गए। चूंकि सुशील को लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेढ़ी गैंग से जान का खतरा है इसलिए स्पेशल सेल के जवानों को भी मंडोली जेल बुलाया गया था। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिसकर्मी जेल वैन में सुशील को लेकर तिहाड़ जेल पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेल परिसर में पुलिसकर्मी सुशील के साथ फोटो खिंचवाने लगे। फोटो खिंचवाने के समय सुशील मुस्कुरा रहा था और ऐसा नहीं लग रहा था कि वह एक हत्या आरोपी है और पुलिस के हिरासत में जेल पहुंचा है। पुलिसकर्मी उसे सेलेब्रेटी समझकर फोटो खिंचवा रहे थे। फोटो खिंचवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने इन फोटो को अपने रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर भेज दिया। जिसके बाद फोटो वायरल हो गया। यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया। 

पुलिसकर्मियों के व्यवहार को उचित नहीं माना गया और जांच के आदेश दे दिए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी अपराधी कानून के नजर में बराबर है। चाहे वह सेलेब्रेटी ही क्यों न हो। जांच के दौरान पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसने इस तरह से फोटो खिंचवाने की शुरूआत की। हालांकि पुलिस के इस आचरण के बाद पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें