फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अगले सत्र से कक्षा नौवीं में शुरू होगा ओपन बुक असेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दी मंजूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौवीं में ओपन बुक असेसमेंट के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए करिकुलम कमेटी की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। जिसे कक्षा नौवीं में शुरू करने के लिए सीबीएसई गवर्निंग बॉडी ने मंजूर कर दिया है।

यह कदम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत लिया गया। जिससे छात्रों में रटने की जगह समझने पर जोर दिया जा सके। इसे मंजूर करने से पहले पायलट स्टडी कराई गई थी। इसमें छात्रों के प्रदर्शन का बारीकी से विश्लेषण किया गया। छात्रों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। इसमें छात्रों का परिणाम 47 फीसदी तक रहा। इसमें छात्रों की सोचने और सवाल हर करने की क्षमता में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष गवर्निंग बॉडी की जून महीने में हुई बैठक में इन सिफारिशों को मंजूर किया गया। ऐसा दावा है कि ओपन बुक असेसमेंट से छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ने के साथ रटने की प्रवृत्ति खत्म होगी। इस योजना के तहत साल में तीन बार परीक्षा होगी। जिसमें भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें