फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में रविवार को भी लगेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मरीजों को अवकाश के दिन भी चिकित्सीय सेवाएं देने के लिए एम्स ने रविवार को ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत वॉल्व की सर्जरी कराने वालों को फायदा मिल सकेगा। एम्स 17 अक्तूबर से थक्कारोधी (एंटी कोअगुलेशन) क्लीनिक शुरू करेगा। मंगलवार को सीटीवीएस विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत हर रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक यह ओपीडी चलेगी। सुबह नौ से शाम तीन बजे तक पंजीयन की सेवा भी रहेगी।
विज्ञापन

एम्स के सीएन सेंटर के भूतल पर कमरा नंबर 20 और 21 में दो रेजीडेंट डॉक्टर और एक सीनियर फैकल्टी ओपीडी में मौजूद रहेगी। यहां आने वाले मरीजों की इको सहित अन्य जांच के लिए संबंधित विभागों को भी लिखित जानकारी दी गई है।
विभाग के अनुसार, जिन मरीजों का वॉल्व रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हो चुका है, उन्हें बाद में थक्कारोधी दवाओं पर रखा जाता है। इन मरीजों की निगरानी बहुत आवश्यक है। अगर मरीज सप्ताह में किसी ओपीडी पर मौजूद नहीं रहता है तो वह रविवार को आकर चिकित्सीय लाभ ले सकता है। हालांकि डॉक्टरों ने केवल स्थिर मरीजों को ओपीडी में आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था, जिसके बाद उन्होंने रविवार को भी चिकित्सीय सेवाएं जारी रखने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने इसी सप्ताह (10 अक्तूबर) से रविवार ओपीडी शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें