फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था: एम्स में ओपीडी बंद, सफदरजंग में ऑक्सीजन न होने की वजह से ऑपरेशन पर रोक

Tue, 20 Apr 2021 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। 
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते पहले से तय सभी ऑपरेशन रद्द कर दिए हैं। एम्स प्रबंधन ने इससे पहले ऑफलाइन ओपीडी को बंद किया था। साथ ही यहां ऑपरेशन दो सप्ताह से बंद हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स प्रबंधन ने फैसला लिया है कि ओपीडी और पहले से तय सभी प्रकार के ऑपरेशन फिलहाल रोकना जरूरी है। सभी विभागों को आदेश दिया है कि अगले दो सप्ताह तक ओपीडी बंद रहेगी और ऑपरेशन भी नहीं किए जाएंगें। आपातकालीन स्थिति में अति गंभीर मरीज के लिए ही ऑपरेशन की सेवा उपलब्ध होगी। हालांकि एम्स प्रबंधन ने पुराने मरीजों के लिए ओपीडी की सेवा टेलीमेडिसिन के जरिए देने का फैसला भी लिया है। एम्स के अनुसार मरीज टेलीमेडिसिन के जरिए ओपीडी का लाभ ले सकते हैं। 

उधर सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ने आदेश जारी किया है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते ऑपरेशन जारी रखना संभव नहीं है। इसलिए मरीजों के ऑपरेशन पर तत्काल रोक लगाना जरूरी है। अगले आदेश तक सफदरजंग अस्पताल में पहले से तय ऑपरेशन को रोक दिया है। यहां भी आपातकालीन स्थिति में ही मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नया आदेश 15 दिन तक लागू रहेगा। अगले माह प्रबंधन की समीक्षा बैठक में कोरोना की स्थिति देखी जाएगी उसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। अगर कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो यह आदेश अगले 15 दिन के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें