फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी चौटाला संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Oct 2018 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
विज्ञापन

जेबीटी मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला बृहस्पतिवार को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती हुए। संक्रमण के चलते उन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल शिफ्ट किया गया। अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती चौटाला का उपचार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चल रहा है।  फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि इस उम्र में संक्रमण होना स्वाभाविक है।  गुरुवार को चौटाला के कुछ मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को मिलेगी। इसके बाद ही आगे की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।  सूत्रों की मानें तो अस्पताल आने के बाद चौटाला की तबियत में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने देर शाम को जूस भी लिया। उन्हें अभी बुखार की परेशानी है। 

डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है। एंटीबॉयोटिक दवाओं के जरिए डॉक्टर संक्रमण का प्रभाव कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें