फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टीकाकरण : केवल एक दिन का स्टॉक, फिर वैक्सीन का संकट

Tue, 06 Jul 2021 06:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली सरकार के पास अब केवल एक ही दिन का स्टॉक बचा है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली में वैक्सीन का संकट बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
covid 19 vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक बार फिर बड़ी परेशानी शुरू हो चुकी है। दिल्ली सरकार के पास अब केवल एक ही दिन का स्टॉक बचा है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली में वैक्सीन का संकट बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने वैक्सीन को लेकर दिल्ली सरकार के लिए अगले एक महीने तक चुनौती रहने का खुलासा किया था। इसके बाद सरकार ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि उनके पास केवल 82 हजार कोविशील्ड की खुराक हैं, जिनकी मांग भी सबसे ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद यही है कि इतनी खुराक केवल एक दिन में खर्च हो जाएंगी।

सरकार ने जानकारी दी है कि फिलहाल 3.43 लाख खुराक का भंडारण है जिनमें से 2.61 लाख खुराक कोवाक्सिन की हैं, लेकिन कोविशील्ड की केवल 82 हजार खुराक बची हैं जोकि मंगलवार शाम तक 80 से 90 फीसदी तक खर्च हो जाएंगी। ऐसे में अगर सरकार को मंगलवार शाम तक वैक्सीन आपूर्ति नहीं की गई तो बुधवार को टीकाकरण केंद्रों पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दरअसल अमर उजाला ने पांच जुलाई के अंक में खुलासा किया है कि केंद्र सरकार ने इस जुलाई माह के लिए 20 लाख खुराक ही देने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। 20 में से पांच लाख खुराक प्राइवेट अस्पतालों को मिलेंगी। फिलहाल स्थिति यह है कि एक दिन में डेढ़ से दो लाख खुराक की खपत हो रही है।

ऐसे में अगर 20 लाख का आंकड़ा देखें तो यह 10 से 15 दिन में ही खर्च हो जाएगा। समस्या तब और भी बढ़ रही है, जब 20 लाख खुराक एक नहीं, बल्कि अलग-अलग चार से पांच बार की खेप में उपलब्ध होंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने चिंता साझा की थी।

आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में सोमवार तक कुल 83,82,845 कोविड वैक्सीन खुराक दी है। 19,10,694 लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है जबकि 64,72,151 लोगों को पहली खुराक मिली है। 45 से अधिक आयु वर्ग में 12,65,395 लोगों और 18-44 आयु वर्ग में 1,80,424 लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

दिल्ली सरकार ने 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम 1 अप्रैल से शुरू किया था, जिसके एक महीने पहले 18-44 समूह के लोगों को मौका मिला था। फिलहाल टीकाकरण भंडारण में 3.43 लाख खुराक ही बची हैं जिसके जरिये टीकाकरण केवल एक दिन तक ही चलने की उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें