फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण स्थगित दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने का प्रस्ताव सोमवार को कई संकाय प्रमुखों (डीन) ने खारिज कर दिया। यह प्रस्ताव डीयू प्रशासन ने सभी कई डीन के साथ एक बैठक में रखा था। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को बैठक में मौजूद डीन ने खारिज कर दिया। अब ऑनलाइन परीक्षा होगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रशासन ने साइबर प्लेटफॉर्म के जरिये तीसरे पक्ष से परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव दिया। बैठक में इसका कई डीन ने विरोध किया। डीयू शिक्षकों का कहना है कि डीयू में परीक्षा एक वैधानिक प्रक्रिया है जिसे एसी और ईसी की मंजूरी के बिना बदला नहीं जा सकता है। परीक्षा के तरीके को भी बीच में नहीं बदला जा सकता। डीयू कार्यकारी परिषद सदस्य प्रो राजेश झा ने कहा कि सभी डीन ने ऑनलाइन परीक्षा के प्रस्ताव का विरोध किया, इसकी हम सराहना करते हैं। ऑनलाइन परीक्षा कराने के प्रस्ताव के तहत बताया गया कि आठ सवाल होंगे जिसमें से चार सवाल के जवाब बीस मिनट में रिकॉर्ड कर भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें