फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में दाखिले की दस्तक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। आईपीयू में 150 विभिन्न कोर्सेज की लगभग 40 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार को हो गई। इन कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीते साल की तरह इस बार प्रवेश परीक्षा (सीईटी-कॉमन एंट्रेस टेस्ट) कंप्यूटर आधारित (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) ही आयोजित की जाएगी। कुछ कोर्सेज में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। दाखिले के लिए आवेदन आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से किया जा सकता है।
आईपीयू कुलपति प्रो महेश वर्मा ने मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया की घोषणा करते हुए दाखिले के लिए एडमिशन ब्रॉशर (प्रोसपेक्टस) भी जारी कर दिया। प्रो महेश वर्मा ने कहा कि पूरी दाखिला प्रक्रिया को छात्र हितैषी बनाने का प्रयास किया है। यूजी-पीजी व पीएचडी स्तर के कुछ नए कोर्सेज नए सत्र के लिए शुरू किए गए हैं। जिनमें ईस्ट कैंपस में शुरू होने वाले बीटेक कोर्सेज शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही द्वारका कैंपस में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड प्लॉनिंग के तहत एमए आर्किटेक्ट (अरबन प्लॉनिंग), एमए प्लॉनिंग (अरबन रीजनल प्लॉनिंग) व यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिस एंड अपलॉयड साइंस के तहत एमएससी पैकेजिंग टेक्नॉलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया है।
वहीं इसी शैक्षणिक सत्र में इकोनॉमिक्स व आर्किटेक्चर में पीएचडी पाठ्यक्रम को शुरू किया गया है। बीते साल की तरह ही बीटेक, एमबीए, लॉ, मेडिकल, एमसीए, बी आर्किटेक्ट कोर्सेज के दाखिले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। वहीं इस साल से बीएससी नर्सिंग में दाखिला नीट यूजी के आधार पर होगा। ईस्ट कैंपस में शुरू होने वाले बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स में दाखिले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा यूसीईईडी/एनआईडी के आधार पर होंगे।
प्रो वर्मा ने कहा बीते साल की तरह 58 पाठ्यक्रमों में दाखिले कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर अगस्त-सितंबर में होंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथियां बाद में जारी की जाएगी। आईपीयू में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी ऑफलाइन व ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथियां अभी जारी नहीं की गई है।
प्रशासन का कहना है कि इन्हें बाद में जारी किया जाएगा। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी जो भी तिथियां जारी की गई हैं वह संभावित हैं। महामारी की स्थिति को देखते हुए इनमें बदलाव किया जा सकता है। बीते साल आईपीयू में दाखिले के लिए लगभग एक लाख 70 हजार आवेदकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें