सरकार ने दिल्ली स्किल एवं अंतरप्रयोनोरशिप यूनिवर्सिटी शुरु करने की ओर भी कदम बढ़ाए। जल्द ही दिल्ली को इस कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय का तोहफा मिलेगा। दिल्ली का उच्च शिक्षा निदेशालय तेजी से इस दिशा में काम कर रहा है। इस विश्वविद्यालय केमाध्यम से सरकार विश्वस्तरीय चुनौतियों का सामना करने के लिए बच्चों को तैयार करेगी। विश्वविद्यालय में शॉर्ट टर्म, लॉग टर्म, डिप्लोमा, डिग्री और पीएचडी जैसे कोर्सेस शामिल होंगे। टूल इंजीनियरिंग कॉलेज, जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई तथा स्किल ट्रेनिंग सेंटरों को इस यूनिवर्सिटी के दायरे में लाकर इनके पाठ्यक्रमों को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख बिंदु:
. अमेरिकी दूतावास के सहयोग से शिक्षकों केलिए ऑनलाइन प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किए, इसके तहत शिक्षकों को अंग्रेजी में प्रशिक्षण देने के कार्य को शुरू किया।
. सभी स्कूलों की सभी कक्षाओं में सीसीटीवी लगाने काम शुरु हो चुका, काफी स्कूलों में लग चुके हैं कैमरे। जून 2020 तक सभी कक्षाओं में कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा था। कोरोना ने इस काम की रफ्तार को धीमा किया।
. सरकार नया देशभक्ति पाठ्यक्रम लेकर आ रही है, इस पर काम करना शुरु
. दिसंबर से स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत सूखा राशन देने की योजना की शुरुआत की। सरकारी स्कूलों में पढने वाले लगभग आठ लाख बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत सूखा राशन देना शुरू किया। जब तक पूरी तरह स्कूल फिर से नहीं खुलते तब तक यह योजना जारी रहेगी।
. सरकारी स्कूल के बच्चों केलिए लाइव एंटरप्रिन्योर संवाद कार्यक्रम शुरु किए, बच्चों के लिए आईएएस के माध्यम से भी संवाद कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।