फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर एक हजार युवाओं से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब एक हजार युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संसद मार्ग थाने में तमिलनाडु की युवती नलिनी नाची की शिकायत पर छह माह जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर भी ठगी की जाती थी। युवती को जिस होटल में बुलाया गया था, वहां काफी संख्या में पीड़ित एकत्र हुए थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नलिनी नाची ने 12 अक्तूबर, 2020 को संसद मार्ग थाने में शिकायत दी थी कि श्रम मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 3.45 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। नलिनी ने शिकायत में कहा था कि उनके पास दीक्षित राज नाम व्यक्ति का मोबाइल से फोन आया। दीक्षित राज ने कहा कि श्रम मंत्रालय ने उसे भर्ती करने का जिम्मा सौंपा है। इसके बाद उसने नलिनी से साक्षात्कार, कागजात वेरीफाई कराने और नियुक्ति पत्र देने के नाम पर काफी पैसे ठग लिए। आरोपी ने उनसे कहा कि नौकरी पक्की हो गई है। अब उन्हें उनके सारे पैसे भी वापस मिल जाएंगे।
इसके बाद नलिनी से पासपोर्ट मांगा गया। उनके पासपोर्ट नहीं होने की बात कहने पर उसने बनवाने के लिए मोटी रकम मांग ली और उन्हें अमेरिका भेजने की बात कही। दीक्षित राज ने वीजा आदि के लिए उन्हें दिल्ली के ली-मेरेडियन होटल की लॉबी में बुलाया। नलिनी नहीं आ सकीं तो उन्होंने अपने एक दोस्त अभिषेक को होटल में मिलने भेजा।
विज्ञापन

यहां दीक्षित राज तो नहीं था, लेकिन दीक्षित राज की ठगी का शिकार हुए काफी युवा थे। यह पता चलने पर नलिनी ने कॉल की तो दीक्षित राज के दोनों फोन बंद मिले। युवती की शिकायत पर जांच के बाद संसद मार्ग थाना पुलिस ने पर्याप्त सबूत सामने आने के बाद अब एफआईआर दर्ज की है। नलिनी ने सभी पेमेंट ऑनलाइन की थीं। उनके अलावा भी काफी पीड़ित पुलिस के पास आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें