फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख कर्मचारियों ने 14 दिन में ली कोरोना की पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 14 दिन में एक लाख कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। देश के बाकी राज्यों से तुलना करें तो उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बाद दिल्ली तीसरा राज्य है, जिसने सप्ताह में चार दिन टीकाकरण कार्यक्रम चलाते हुए यह लक्ष्य महज दो सप्ताह में हासिल किया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार तक दिल्ली में 90927 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे। शुक्रवार को राजधानी में लगातार दूसरे दिन नौ हजार से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका देने में कामयाबी मिली। 9216 स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने भी टीके की पहली खुराक ली है। इसी के साथ दिल्ली में अब तक 1,00,143 लोग कोरोना टीका ले चुके हैं। हालांकि अभी लक्ष्य पूरा करने में समय लग सकता है, क्योंकि दिल्ली में 2.34 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी, 80 हजार पुलिस जवान, सिविल डिफेंस व निगम कर्मचारी हैं। इन सभी को टीका लगना है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 184 केंद्रों पर 9216 लोगों को टीके लगाए गए। इस दौरान 12 लोगों ने टीका लगने के बाद दर्द और हल्के बुखार की शिकायत दर्ज कराई। इनमें से एक भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार को 33 जगहों पर 1060 लोगों को कोवाक्सिन और 151 जगहों पर 8156 लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए गे। जिलावार स्थिति देखें तो सेंट्रल दिल्ली में 30 सत्र के दौरान 1137 लोगों को टीका दिया गया। हालांकि, जिले को एक दिन में तीन हजार कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था।
पूर्वी जिले में 12 जगहों पर 383, नई दिल्ली में 15 जगहों पर 710, उत्तरी जिले में 6 जगहों पर 395, उत्तर पूर्वी में पांच जगहों पर 441, उत्तर पश्चिम में 22 जगहों पर 1021, शाहदरा में 14 जगहों पर 864 लोगों को टीके लगाए गए। इनके अलावा, दक्षिणी दिल्ली में 1262, दक्षिणी पूर्वी में 883, दक्षिणी पश्चिमी में 932 और पश्चिमी दिल्ली जिले में 1218 कर्मचारियों को कोरोना के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें