फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले डेढ़ लाख सऊदी रियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री के बैग से लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यात्री के पास से 1.52 लाख सऊदी रियाल मिले हैं। इनकी कीमत साढ़े 27 लाख रुपये आंकी गयी है। सीआईएसएफ ने यात्री को सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया है। सीमा शुल्क के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर तैनात निगरानी व खुफिया टीम ने बुधवार को गेट संख्या पांच के पास एक यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक होने पर यात्री को हिरासत में लेकर उसके बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की गयी। बैग में रुपये के आकार के कागजात दिखे। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.52 लाख सऊदी रियाल मिले। यात्री विदेशी मुद्रा के बाबत वैध कागजात नहीं दिखा पाया। यात्री की पहचान आशकीन के रूप में हुई। वह दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें