कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजो के इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल को तय किया गया है।
दो दिसंबर को दिल्ली में मिला था पहला मरीज
रविवार को तंजानिया से दिल्ली पहुंचा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला था। दिल्ली में वह पहला मरीज था। हालांकि उसे भी कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थीं। उसकी हालत में बहुत सुधार है। मूल रूप से रांची निवासी मरीज ने तंजानिया से दोहा की यात्रा की थी। जहां से कतर एयरवेज की फ्लाइट से दो दिसंबर को दिल्ली आया था। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में एक सप्ताह रुका था।