फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नर्सरी दाखिला: एडमिशन के बाद स्कूलों को देनी होगी खाली सीटों की जानकारी

Wed, 03 Mar 2021 11:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग की सीटों की आवेदन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त होने जा रही है। स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी करनी है। 

विज्ञापन


इसके बाद स्कूलों को खाली सीटों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। किस स्कूल में किस कक्षा की कितनी सीटें हैं, ये जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इसके लिए जिला उपशिक्षा निदेशकों को 01 अप्रैल तक सीटों की जानकारी एकत्र करके निदेशालय में भेजने के लिए कहा गया है। 

इसके बाद सीटों का विश्लेषण किया जाएगा। जिन स्कूलों में खाली सीटें रह जाएंगी उन्हें उन पर सीटों पर दाखिले करने होंगे। अब तक जिन्होंने आवेदन नहीं किया है उनके लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 20 मार्च को दाखिले के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं स्कूल आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की सीटों पर दाखिले को मैनुअली शुरू नहीं कर सकते हैं। इस वर्ग के दाखिले के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें