फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एनएसयूआई राष्ट्रपति को सौंपेगा एक लाख पोस्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएसयूआई का आरोप चुनावों में धांधली विश्वविद्यालयों तक पहुंची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने वोट चोरी के आरोप पर देशभर से एक लाख पोस्टकार्ड एकत्रित किए हैं। इन कार्ड को राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा लगातार विधानसभा से लेकर लोकसभा तक चुनावों में धांधली कर रही है। अब यह हेरफेर विश्वविद्यालयों तक पहुंच गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव इसका उदाहरण है। एक लाख पोस्ट कार्ड राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों और नागरिकों की सामूहिक आवाज उन तक पहुंचे। वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष विश्वविद्यालय से लेकर संसद तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा को छात्रों, युवाओं और देशवासियों का जनादेश चुराने नहीं देंगे। जब तक हर स्तर पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित नहीं हो जाते। एनएसयूआई का संघर्ष जारी रहेगा। इस संबंध में एनएसयूआई व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें