फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला : अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बच्चे

Wed, 23 Feb 2022 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली।

सार

पूर्वी निगम का फैसला। 124 विद्यालयों में बढ़ेंगी कक्षाएं। 230 विद्यालयों में नई कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम विद्यालयों के विद्यार्थी भी अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे। निगम ने अपने सभी 516 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। इन्हें निगम प्रतिभा विद्यालय कहा जाएगा।

विज्ञापन


निगम का मानना है, वर्तमान में अधिकतर छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं। पूर्वी निगम ने कम आय वाले लाखों बच्चों के अभिभावकों की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

पूर्वी निगम के अपने 124 विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। कौशिकपुरी निगम प्रतिभा विद्यालय और श्रीराम कॉलोनी निगम प्रतिभा विद्यालय में प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। इन प्रतिभा विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी। 230 विद्यालयों में नए सिरे से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। निगम से अनुबंधित 162 विद्यालयों को भी अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षा में 40 बच्चों का होगा दाखिला
पूर्वी निगम के अपने 354 विद्यालयों में अगस्त 2021 में 182493 बच्चों ने दाखिला लिया था। अगले शैक्षणिक सत्र में प्रतिभा विद्यालयों की कक्षाओं में अधिकतम 40 बच्चों का दाखिला होगा, इससे अधिक बच्चों को दाखिला केवल दिल्ली नगर निगम के शिक्षा निदेशक के अनुमोदन पर होगा। इन विद्यालयों को विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम की पर्याप्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। 

योग्य शिक्षक प्रतिभा विद्यालय में पढ़ाएंगे
क्षेत्रीय उप शिक्षा अधिकारी की निगरानी में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के योग्य शिक्षकों को प्रतिभा विद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। दूसरे विद्यालयों से भी योग्य शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें