फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 100 फीसदी क्षमता पर काम करेंगे दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को 100 फीसदी स्टाफ के साथ काम करने का निर्देश जारी दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि, हर दफ्तर का स्टाफ सोशल डिस्टेेंसिंग के साथ काम करेगा। इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष पर होगी।
विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा की। इसमेें संक्रमण के कम होते मामलों, घटती पॉजिटिविटी दर को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया कि अब दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, स्वायत्त निकाय, लोक निगम व स्थानीय निकाय 100 फीसदी स्टाफ के साथ काम कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस दौरान हर दफ्तर में एहतियातन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इससे संक्रमण की आशंका को कम किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति गंभीर होने से बीते साल 28 नवंबर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर दिल्ली सरकार के दफ्तरों में ग्रेड -1 और उससे ऊपर रैंक के अधिकारियों को छोड़कर, बाकी सभी स्टाफ में से 50 फीसदी स्टाफ को बुलाने और 50 फीसदी को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया था। इसकी समय सीमा 31 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दिया गया था। नए आदेश के तहत अब पूरा स्टॉफ अपने दफ्तर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें