फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत शिविरों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने राहत शिविरों का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश कार्यालय में चल रहे कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना नदी के पास शिविरों में दिल्ली सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। दिल्ली सरकार में समन्वय की कमी और कुप्रबंधन के कारण लोग बाढ़ की पीड़ा के साथ-साथ सरकार की अव्यवस्थाओं से अपनी जरूरतों के लिए असहाय और मजबूर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से यमुना नदी के तटस्थ पांच जिला कमेटियों की देखरेख में राहत शिविरों में सुबह की चाय सहित दोपहर और रात का खाना दिया जा रहा है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी वस्तुओं, दवाइयों आदि सामान भी दिया जा रहा है। मजनू का टीला गुरुद्वारा पर पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को सूखे राशन की किट भी बांटी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें