फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पूर्वोत्तर की छात्राओं से अभद्रता, पड़ोसी और उसकी पत्नी पर नस्ली टिप्पणी-जान से मारने की धमकी का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 05:30 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में रहने वाली पूर्वोत्तर की तीन छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ नस्ली टिप्पणी, अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में रहने वाली पूर्वोत्तर की तीन छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ नस्ली टिप्पणी, अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मालवीय नगर में एक इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में ये छात्राएं रहती हैं। इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर आरोपी हर्ष सिंह, उसकी पत्नी रूबी जैन और उनका परिवार रहता है। छात्राओं के अनुसार, 20 फरवरी को वे अपने फ्लैट में एसी लगवा रही थीं। इसी दौरान धूल-मिट्टी हर्ष के फ्लैट में गिरने लगी। हर्ष ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी हर्ष सिंह पीआर कंपनी में काम करने के अलावा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

यूपीएससी की तैयारी कर रही पीड़िताओं ने बयान में कहा, आरोपियों ने अपनी टिप्पणियों में पूर्वोत्तर को निशाना बनाया। अरुणाचल प्रदेश की छात्रा ने बताया कि मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने उसे और उसके दो रूममेट को पूर्वोत्तर से होने के कारण सिर्फ 500 रुपये में मसाज पार्लर चलाने का लांछन लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें