फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एसडीएमसी का निर्देश- कार्यालयों में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नामित किए जाएं नोडल अधिकारी

Thu, 15 Jul 2021 05:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसडीएमसी आयुक्त ने कार्यालय इमारतों में मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम का आह्वान करते हुए, डीएमआरसी, दिल्ली जल बोर्ड, डीडीए, दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग जैसी विभिन्न एजेंसियों के विभाग प्रमुखों से एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने को कहा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) जैसी एजेंसियों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों से अपने कार्यालय परिसरों में मच्छरों को पनपने से रोकने लिए नोडल अधिकारी नामित करने को कहा है जिससे कि मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों को रोका जा सके।

विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एसडीएमसी आयुक्त ज्ञानेश भारती ने मच्छरों से होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव एवं नियंत्रण पर एक परामर्श जारी किया है।

भारती ने स्रोत स्थलों (कार्यालय इमारतों) में मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम का आह्वान करते हुए, डीएमआरसी, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), डीडीए, दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) जैसी विभिन्न एजेंसियों के विभाग प्रमुखों से एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने को कहा है।
विज्ञापन


एसडीएमसी की ओर से जारी एक बयान में भारती के हवाले से कहा गया कि कोविड वैश्विक महामारी के कारण घरेलू प्रजनन जांचकर्ता (डीबीसी) इमारत परिसरों में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियों को परिसरों में पानी की टंकियों, कूलर और पानी रखने संबंधी अन्य वस्तुओं को जांचने के लिए एक या दो समर्पित कर्मचारी नियुक्त करने को कहा जाता है, ताकि वातावरण में मच्छर न पनपें।

बयान में कहा गया कि उन्होंने (आयुक्त) सभी एजेंसियों के प्रमुखों से आग्रह किया है कि मच्छरों के पनपने की आशंका को कम करने के लिए सभी ऊपरी एवं अन्य पानी टंकियों और कंटेनर को ढककर रखा जाए तथा तथा पाइपों एवं रोशनदानों को तार की जाली से ढक दिया जाए।

एसडीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, इन नोडल अधिकारियों को परिसरों में मच्छरों को पनपने से रोकना, जलजनित बीमारियों से उचित बचाव एवं नियंत्रण तथा परामर्श का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें