फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: गठबंधन को लेकर आप और सुहेलदेव पार्टी के बीच कोई वार्ता नहीं, संजय सिंह ने किया ट्वीट

Tue, 13 Jul 2021 03:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल जी से ओम प्रकाश राजभर जी की मुलाकात के बारे में जो भी खबर प्रकाशित हो रही है, वह झूठी और बेबुनियाद है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के बीच गठबंधन संबंधी खबरों के बीच आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


एसबीएसपी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा था कि वह चुनाव के लिए गठबंधन करने के मकसद से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से इस सप्ताह मुलाकात करेंगे। इस बयान को लेकर सिंह ने राजभर पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

सिंह ने ट्वीट किया कि ओपी राजभर जी झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल जी की उनसे कोई मुलाकात तय नहीं हुई है और ना ही उनसे किसी तरह का गठबंधन हो रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल जी से ओम प्रकाश राजभर जी की मुलाकात के बारे में जो भी खबर प्रकाशित हो रही है, वह झूठी और बेबुनियाद है। मीडिया से अनुरोध है कि ऐसी कोई भी खबर चलाने से पहले सही जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन


राजभर ने कहा था कि वह सिंह की मौजूदगी में 17 जुलाई को केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। राजभर ने कहा था कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में आप को शामिल करने को लेकर बातचीत की जाएगी। भागीदारी संकल्प मोर्चा राजभर की अगुवाई में छोटे दलों का एक गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें