फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कैब चालक से लूट के आरोपी को जमानत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चाकू की नोक पर कैब चालक से लूटपाट करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी जुनैद अली को नियमित जमानत देने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने कहा कि मामले में बरामदगी, पीड़ित द्वारा आरोपी की पहचान और अन्य परिस्थितियां अभियोजन पक्ष के आरोपों को प्रथम दृष्टया मजबूती देती हैं। ऐसे में गवाहों के बयान दर्ज होने से पहले आरोपी को जमानत पर रिहा करना उचित नहीं होगा। इससे शिकायतकर्ता और पीड़ित प्रभावित हो सकते हैं तथा अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विमल कुमार यादव ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं और सार्वजनिक गवाहों के बयान भी दर्ज नहीं किए गए हैं इसलिए जमानत के सवाल पर दोबारा विचार करने से पहले आरोप तय होने और कम से कम सार्वजनिक गवाहों की गवाही पूरी होने का इंतजार करना उचित होगा। यह मामला दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, छह जुलाई 2026 की दरमियानी रात एमजी रोड पर मेट्रो पिलर संख्या पी-101 और पी-102 के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक लूटपाट की वारदात हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें